तिरंगे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस

केरसई : प्रखंड मुख्यालय में भी अंजुमन इस्लामिया केरसई के द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM (IST)
तिरंगे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस
तिरंगे के साथ निकला मुहर्रम जुलूस

केरसई : प्रखंड मुख्यालय में भी अंजुमन इस्लामिया केरसई के द्वारा मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान केरसई के इंदिरा चौक में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान जुलूस में तिरंगा भी लहराता रहा। जुलूस में सभी समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारा का संदेश दिया। मौके पर बदरुद्दीन अंसारी, रेयाज अंसारी, बसारत अंसारी, जैनुल अंसारी आदि मौजूद रहे। इधर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसआइ सुजीत चौधरी व केरसई पुलिस भी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी