सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच मास्क किया वितरण

अस्पताल सिमडेगा के पुरुष महिला तथा प्रसूति वार्ड में एडमिट मरीज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 09:49 PM (IST)
सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच मास्क किया वितरण
सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच मास्क किया वितरण

जासं,सिमडेगा:सदर अस्पताल सिमडेगा के पुरुष, महिला तथा प्रसूति वार्ड में एडमिट मरीज ,उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों के बीच नि:शुल्क फेस मास्क वितरण किया गया। मास्क वितरण करते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट आलोक ने बताया कि फेस मास्क को हाथ, पॉकेट, झोला या कही भी असुरक्षित जगह पर नही रख देना चाहिए। इसे मुंह के नीचे गर्दन, ठुडी में भी नही पहनें। हर चार घंटे में इसे साबुन पानी से धोकर धूप में सुखाना चाहिए। यह भी ध्यान में रखें कि सार्वजनिक स्थान पर किसी व्यक्ति के आस पास होने पर ही मास्क का उपयोग सही होता है, अन्यथा इसका अनावश्यक एवं अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।मास्क वितरण का यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सिमडेगा के मार्गदर्शन में,सेवा भारती जिला सिमडेगा, अनिता इंडेन सर्विस,मणि मत्स्य पालन टुकुपानी,मे.अजय कोंमेंजरा सर्विसेस के द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी