शक्ति बढ़ाकर कष्टों पर पाएं विजय

सिमडेगा : हम सबके जीवन में कष्ट अवश्य आते हैं। जो व्यक्ति उत्कृष्ट श्रद्धा के साथ प्रभु नाम का स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:27 PM (IST)
शक्ति बढ़ाकर कष्टों पर पाएं विजय
शक्ति बढ़ाकर कष्टों पर पाएं विजय

सिमडेगा : हम सबके जीवन में कष्ट अवश्य आते हैं। जो व्यक्ति उत्कृष्ट श्रद्धा के साथ प्रभु नाम का सुमिरन करता है वह कष्टमुक्त हो जाता है। कष्टों से निजात पाने के दो ही उपाय हैं, एक तो यह कि हम अपनी शक्ति को बढ़ाएं और कष्टों पर विजयी बनें। दूसरा यह कि उनका नाम स्मरण करें जो सभी कष्टों से मुक्त हो चुके हों। इसी श्रेणी में परमात्मा के नाम की गणना है। यह बात कथावाचक डॉ. पद्मराज जी महाराज ने शनिवार को कही। वे स्थानीय जैन भवन में आयोजित सत्संग सभा को संबोधित करते रहे थे।

स्वामी जी ने कहा कि परमात्मा का नाम, उनकी उत्कृष्ट साधना के कारण इतना महिमापूर्ण हो जाता है कि पत्थर भी समुद्र में तैरने लग जाते हैं। चौबीस तीर्थकरों में उच्चता की समानता होने पर भी उनके पुण्य में तरतमता रहती है। यही वजह है कि 23 वें तीर्थंकर पा‌र्श्वनाथ औरों की अपेक्षा अधिक प्रसिद्ध हैं। उनका नाम शंकर भगवान की तरह तुरन्त कष्टों का हरण करता है। तीर्थंकर महावीर प्रभु ने पा‌र्श्वनाथ को पुरुषादानीय कहकर उनके सम्मानपूर्ण व्यक्तित्व नमन किया है।

chat bot
आपका साथी