आग से झुलसने से पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा गांव में आग में झुलसने से एक 25 वर्षीय युवक।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 06:10 AM (IST)
आग से झुलसने से पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी
आग से झुलसने से पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

जासं,सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बोकबा गांव में आग में झुलसने से एक 25 वर्षीय युवक भउवा समद की मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। जब युवक नशे में धुत होकर अपने घर आया था। इसी दौरान बिस्तर पर सोने के क्रम में बगल के टेबल पर रखा दीया बिस्तर पर गिर गया और आग लग गई।नशे में होने के कारण युवक को आगे बढ़ने में समझ नहीं आया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक की पत्नी प्रेमा समद कमरे में गई। पति को बचाने के क्रम में प्रेमा भी आग में झुलस गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान भउवा समद की मौत हो गई। पत्नी प्रेमा समद अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत है।मृतक की 3 पुत्री और 1 पुत्र हैं। भउवा की मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी