कांग्रेस से नहीं भाजपा से मेरी लड़ाई: हेमंत सोरेन

hemant soren in simdega. हेमंत सोरेन ने कहा कि कोलेबिरा उपचुनाव का महागठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 06:44 PM (IST)
कांग्रेस से नहीं भाजपा से मेरी लड़ाई: हेमंत सोरेन
कांग्रेस से नहीं भाजपा से मेरी लड़ाई: हेमंत सोरेन
सिमडेगा, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है उनकी लड़ाई कांग्रेस से नहीं बल्कि भाजपा से है। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक बताते हुए कहा कि इसे आगे बढ़ने से महागठबंधन रोकेगा। हेमंत ने कहा कि

कोलेबिरा उपचुनाव का महागठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।

गौरतलब है कि कोलेबिरा विधान सभा उपचुनाव में जहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाडी को उतारा है, वहीं झामुमो ने भ्रष्टाचार व पारा शिक्षक की हत्या मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक एनोस एक्का की पार्टी झापा को समर्थन दिया है। इससे बार-बार सवाल उठ रहे रहे हैं कि कहीं महागठबंध में फूट तो नहीं है। हालांकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनका लक्ष्य स्पष्ट है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व इसकी रणनीतियों पर सीधा-सीधा बोलने से परहेज किया। इसके पूर्व हेमंत सोरेन ने कोलेबिरा, जलडेगा में रोड शो करते हुए संबोधित किया। 

chat bot
आपका साथी