भाई-बहन बहन के साथ अपने धाम में लौटे भगवान

भाई एवं बहन के साथ अपने धाम में लौटे भगवान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jul 2022 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jul 2022 09:47 PM (IST)
भाई-बहन बहन के साथ अपने धाम में लौटे भगवान
भाई-बहन बहन के साथ अपने धाम में लौटे भगवान

भाई-बहन बहन के साथ अपने धाम में लौटे भगवान

कोलेबिरा एवं जलडेगा में निकली घुरती रथयात्रा

संसू,कोलेबिरा(सिमडेगा): रथ मेला का समापन घुरती रथ यात्रा के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक भगवान जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा मौसीबाड़ी में रहने के बाद अपने धाम में लौटे।इस 9 दिनों तक कोलेबिरा में मेला का आयोजन हुआ। घुरती रथ यात्रा का शुभारंभ कोलेबिरा मौसीबाड़ी से प्रारंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ को खींचते हुए भंवर पहाड़गढ़ स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में लाया। जहां पर भगवान के विग्रहों को पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्थापित की गई।रथयात्रा कोलेबिरा बाजार स्थित मौसीबाड़ी से निकलकर रण बहादुर सिंह चौक,मार्केट कंप्लेक्स, कोलेबिरा मुख्य रोड, थाना मोड़,कन्या पाठशाला होते हुए भंवर पहाड़ पहुंच। इस दौरान पंडित शिवपति मिश्रा,पंडित मनोजपति पंडित, चिंतामणि पति, अमरनाथ सिंह, दिलेश्वर सिंह, तपेश्वर सिंह, जनेश्वर विरहोर, जितेन साहू, जितेंद्र तिवारी, विनोद सिंह, अभिषेक कुमार, सुनील शाह, विजय प्रसाद, कृष्णा दास के अलावे अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इधर,जलडेगा कोनमेरला,परबा आदि क्षेत्रों में भगवान जगन्नाथ स्वामी,बलभद्र एवं सुभद्रा के विग्रह स्वरूपों को वापस मौसीबाड़ी से प्रभु के धाम वापस लाया गया। भक्तों के बीच भगवान के रथ को खींचने की भारी उत्साह नज़र आया।वहीं घुरती रथ के आयोजन में सुबाष साहू, रामावतार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विश्वनाथ साहू, भवानी साहू आदि का अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी