नगर अपना ने की साफ-सफाई

सिमडेगा: नगर अपना स्वयं सेवी संस्था के तत्वावधान में रविवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड 3 के भु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:51 PM (IST)
नगर अपना ने की साफ-सफाई
नगर अपना ने की साफ-सफाई

सिमडेगा: नगर अपना स्वयं सेवी संस्था के तत्वावधान में रविवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड 3 के भुंडूटोली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चंदन दे के नेतृत्व में सदस्य, मुहल्लेवासियों के सहयोग से साफ-सफाई व नालियों की सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही सभी के हाथ साबुन से धुलवाए भी गए। इस संबंध में अध्यक्ष चंदन दे ने बताया कि नगर अपना संस्था के द्वारा शहरी क्षेत्र में विगत 16 वर्षों से श्रमदान कर साफ-सफाई का अभियान चलाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बिना राशि खर्च कर स्वस्थ रहने के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। मौके पर बेंजामिन ¨मज, सिलबानुस, राकेश, तीनतुस, फुलकेरिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी