प्रदीप शर्मा बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष

सिमडेगा: नवयुवक संघ रामजानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM (IST)
प्रदीप शर्मा बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष
प्रदीप शर्मा बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष

सिमडेगा: नवयुवक संघ रामजानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष पवन जैन ,सचिव पवन जैन ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं तीन वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर नई समिति के गठन का आग्रह किया। इसके बाद समिति के गठन के लिए विचार हुआ और सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, सचिव प्रीतम जैन ,कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, को चयन किया गया।समिति के विस्तार की जिम्मेवारी चयनित पदाधिकारियों को दी गई। संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने जल्द ही अगली बैठक करने का आग्रह किया। बैठक में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रुप से आचार्य वासुदेव गौतम, ओम प्रकाश शर्मा, शंकर लाल अग्रवाल, रामावतार आदि थे।

chat bot
आपका साथी