पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : आभा सिन्हा

सिमडेगा : सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा सोमवार को होटल अपर्णा में महिला काय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 03:00 AM (IST)
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : आभा सिन्हा
पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : आभा सिन्हा

सिमडेगा : सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा सोमवार को होटल अपर्णा में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा सीता एक्का ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। वे आजीवन पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं पार्टी से जुड़ती हें, तो उन्हें भी पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही उनका मनोबल को बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा सीता एक्का ने कहा कि महिलाओं के बिना दुनिया का कोई भी कार्य अधूरा होता है। महिलाएं अपनी ताकत पहचानें। उन्हें कांग्रेस के साथ आकर इसे और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इधर कार्यक्रम के दौरान असरिता बाड़ा, फूलमणि बाड़ा,पुष्पा बाड़ा, नूतन एक्का, अमरमणि एक्का, पीति बाड़ा, पुष्पा बाड़ा आदि ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनारायण ¨सह रोहिल्ला, डीडी ¨सह, अनूप केशरी, विशाल तिर्की, शीला देवी, अंजेला तिग्गा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी