कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ

सिमडेगा : शक्ति उपासना का महान पर्व शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ शनिवार से प्रारंभ हो गया। शक्त

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 08:10 PM (IST)
कलश स्थापना के साथ नवरात्र प्रारंभ

सिमडेगा : शक्ति उपासना का महान पर्व शारदीय नवरात्र कलश स्थापना के साथ शनिवार से प्रारंभ हो गया। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा में भक्त कलश स्थापना के साथ ही लीन हो गए हैं। वहीं शहर के सातो पूजा पंडाल व घरों में भक्तों ने शुभ मुहुर्त में कलश स्थापना कर मां का आह्वान किया। आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। वहीं नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ¨प्रस चौक में आचार्य पंडित श्याम सुंदर मिश्र ने मां भगवती की पूजा अर्चन सह कलश स्थापना कराई। जिसके बाद दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया। संध्या में आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इधर नवरात्र के प्रारंभ होते ही श्रद्धालु मां की भक्ती में डूब गए हैं।

chat bot
आपका साथी