बंदरचुंआ से लिए सैंपल में एंथ्रेक्स पॉजीटिव

जासं, सिमडेगा : कोलेबिरा व उसके बाद ठेठईटांगर प्रखंड में फैले एंथ्रेक्स लक्षण वाली बीमारी को नियंत्र

By Edited By: Publish:Fri, 12 Jun 2015 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2015 08:23 PM (IST)
बंदरचुंआ से लिए सैंपल में एंथ्रेक्स पॉजीटिव

जासं, सिमडेगा : कोलेबिरा व उसके बाद ठेठईटांगर प्रखंड में फैले एंथ्रेक्स लक्षण वाली बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जिला पशुपालन विभाग व्यापक तौर पर टीकाकरण का कार्य कर रहा है। कोलेबिरा के प्रखंड बंदरचुंआ में मृत पशु से लिए गए सैंपल में एंथ्रेक्स पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभय प्रसाद ¨सह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बंदरचुंआ में मृत पशुओं से लिए सैंपल में एंथ्रेक्स की पुष्टि हो गई है, लेकिन ठेठईटांगर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा राज्य पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने एंथ्रेक्स पर नियंत्रण पाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं सात पदाधिकारियों व 28 कर्मियों को सिमडेगा में टीकाकरण और अन्य कार्य में सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 528 पशुओं को टीका लगाया गया। वहीं अब तक 11,978 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है।

----

तीन पशुओं की मौत की सूचना

सिमडेगा : ठेठईटागर प्रखंड के दुमकी पंचायत के चेटमाल टोली में शुक्रवार को तीन मवेशियों की मौत की सूचना मिली है। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने टोली में कर्मियों को भेजकर रिपोर्ट लिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक बछड़े की मौत हुई थी। हालांकि उसमें एंथ्रेक्स के लक्षण नहीं थे।

chat bot
आपका साथी