डायन-बिसाही के संदेह में महिला की हत्या

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के जमुनाखैर में शनिवार की शाम डायन-बिसाही के संदेह में महिला जसमति लोहराई

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 08:22 PM (IST)
डायन-बिसाही के संदेह में महिला की हत्या

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के जमुनाखैर में शनिवार की शाम डायन-बिसाही के संदेह में महिला जसमति लोहराईन की चाकू हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा हत्यारे सुरेश बड़ाईक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन के मुताबिक सुरेश बड़ाईक अक्सर विधवा जसमति को डायन कहकर झगड़ा किया करता था। घटना वाले समय वृद्धा घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी सुरेश उसके घर आया और महिला से झगड़ा करने लगा। इस दौरान सुरेश ने महिला पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। इधर घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं।

chat bot
आपका साथी