भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना

सिमडेगा : वासंतिक नवरात्र के नौंवे दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। ठाकुरटोली स्थित

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 08:14 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 08:14 PM (IST)
भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की आराधना

सिमडेगा : वासंतिक नवरात्र के नौंवे दिन भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। ठाकुरटोली स्थित पंडाल में आचार्य दिलेश्वर होता व विनय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना कराई। सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवनकुंड में आहुतियां दिलाई। जिसके बाद महाआरती के बाद नौ कन्या पूजन किया गया। इधर, सलडेगा पूजा पंडाल में आचार्य शिव शंकर पाठक ने विधि विधानपूर्वक पूजा कराई। शहर के दोनों ही पूजा पंडालों में अहले सुबह से ही मां के भक्त मां की पूजा आराधना करने के लिए पहुंचे। चैती दुर्गा पूजा समिति ठाकुरटोली में रात्रि में बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों पूजा पंडालों से सोमवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगा।

भगवती जागरण में झूमे श्रद्धालु

शहर के चैती दुर्गा पूजा समिति ठाकुरटोली में महाअष्टमी की रात में भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां भगवती जागरण ग्रुप झारखंड रांची व ओडिशाके कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की बरसात कर भक्तों को खूब झूमने पर विवश कर दिया। गायक वीरेंद्र नाथ मिश्र व ¨रकी अग्रवाल ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। वहीं गायक रवींद्र नाथ मिश्र, उर्मिला कुमारी, खुशी कुमारी ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। वादन में गुड्डू जी ढोलक, विश्वनाथ जी ऑर्गन, नागेश्वर ने अपने पैड़ पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेश्वर रविदास, योगेन्द्र मेहरा, राम कैलाश राम, सुमन राय, बाबला कुमार सोनू ¨सह, हेमंत ¨सह आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी