लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू

By Edited By: Publish:Fri, 04 Apr 2014 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 04 Apr 2014 12:31 AM (IST)
लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू

सिमडेगा : लोक आस्था का महान पर्व चैती छठ पूजा गुरुवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती ने अहले सुबह नदी, तालाबों में स्नान कर भगवान सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर स्वयं ग्रहण किया और दूसरों को भी दिया। शुक्रवार को व्रती संध्या बेला में खरना पूजा करेंगी। शनिवार को संध्या अ‌र्घ्य और रविवार सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य व पूजा करने के बाद छठ महाव्रत संपन्न होगा।

chat bot
आपका साथी