गैस की पाइप में आग लगने से महिला झुलसी

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के हंसाहुड़ी मोहल्ले 35 वर्षीय महिला विनीता पंडा खाना बनाने के समय गंभीर रूप से जल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 01:08 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 01:08 AM (IST)
गैस की पाइप में आग लगने से महिला झुलसी
गैस की पाइप में आग लगने से महिला झुलसी

जासं, सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के हंसाहुड़ी मोहल्ले 35 वर्षीय महिला विनीता पंडा खाना बनाने के समय गंभीर रूप से जल गई है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे के आसपास विनीता पंडा अपने किराए के मकान में गैस से खाना बना रहे थी, उसी समय गैस के पाइप से गैस लीकेज हो रहा था परंतु पता नहीं चला। एकाएक पूरे कमरे में आग लग गई जिससे विनीता गंभीर रूप से जल गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां कोविड-19 के जांच के बाद प्राथमिक चिकित्सा करते हुए जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार विनीता 70 प्रतिशत के आसपास जल गई है। इधर बताया जा रहा है कि उसका पति हीरालाल झारसुगड़ा उड़ीसा में कार्य करता है। पिछले सात- आठ महीना से वह घर नहीं आया है ।विनीता का एक बच्चा भी है।

chat bot
आपका साथी