पारस बने पंचायत राज पदाधिकारी, अनूप ने संभाला कोषागार

सरायकेला : जिला कोषागार पदाधिकारी पारसनाथ यादव ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी का पदभार संभा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)
पारस बने पंचायत राज पदाधिकारी, अनूप ने संभाला कोषागार
पारस बने पंचायत राज पदाधिकारी, अनूप ने संभाला कोषागार

सरायकेला : जिला कोषागार पदाधिकारी पारसनाथ यादव ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी का पदभार संभाल लिया, जबकि जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण ने जिला कोषागार पदाधिकारी का पदभार संभाला। उपायुक्त छवि रंजन उपायुक्त का पदभार संभालते ही जिला समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं को व्यवस्थित करने लगे हैं। उपायुक्त ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनूप किशोर शरण को जिला कोषागार पदाधिकारी बनाते हुए जिला कोषागार पदाधिकारी पारसनाथ यादव को जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया। उपायुक्त के आदेशानुसार पारसनाथ यादव ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अनूप किशोर शरण ने जिला कोषागार पदाधिकारी का पदभार संभाल लिया है।

chat bot
आपका साथी