लाह खेती से किसानों को मिलेगा स्वरोजगार: दुलाल स्वांसी

कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किसानों को लाह खेती की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 06:29 PM (IST)
लाह खेती से किसानों को मिलेगा स्वरोजगार: दुलाल स्वांसी
लाह खेती से किसानों को मिलेगा स्वरोजगार: दुलाल स्वांसी

संवाद सूत्र, खरसावां : कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किसानों को लाह उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दुलाल स्वांसी, कृषि पदाधिकारी दीपक रंजन महतो, वैज्ञानिक डॉ. किरण ¨सह, बीटीएम राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित डॉ. किरण ¨सह ने लाह की खेती करने वाले समूह को नई तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से खेती कर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को बेर, कुसुम व पलाश पेड़ में लाह बीज को छोड़ने, लाह फसल को बीमारियों से बचाने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि पदाधिकारी दीपक रंजन महतो ने कहा कि हाल के दिनों में लाह उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ साथ सरकार की ओर से लाह की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बीस सूत्री अध्यक्ष दुलाल स्वांसी ने कहा कि लाह की खेती के जरिए हम स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष लाह की खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए भटकना नहीं होगा। सरकारी स्तर पर लाह आहरण केंद्र की स्थापना होगी। इसमें किसानों को लाह का सही दाम मिलेगा।

chat bot
आपका साथी