टिस्को मजदूर यूनियन ने दी बीजी गोपाल को श्रद्धांजलि

संसू गम्हरिया टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को यूनियन कार्यालय परिसर में मजदूर न

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 07:00 AM (IST)
टिस्को मजदूर यूनियन ने दी बीजी गोपाल को श्रद्धांजलि
टिस्को मजदूर यूनियन ने दी बीजी गोपाल को श्रद्धांजलि

संसू, गम्हरिया : टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को यूनियन कार्यालय परिसर में मजदूर नेता बीजी गोपाल की जयंती मनाई गई। यूनियन के सदस्यों ने शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने गोपाल बाबू को महान मजदूर नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनपर्यन्त मजदूरों के हक व अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। कार्यक्रम को कंपनी के अधिकारी आनन्द गौतम ने भी संबोधित किया। मौके पर दिनेश उपाध्याय समेत यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे।

जीवन ज्योति फाउंडेशन के शिविर में 127 यूनिट रक्त संग्रह

संसू, गम्हरिया : झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन के तत्वावधान में गम्हरिया के सतवाहिनी, जमालपुर में रविवार को द्वितीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन पार्षद पिकी चौधरी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी वर्ग के लोगों को इसमें रक्तदान करने की अपील की। शिविर में 127 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था के संरक्षक बंकिम चौधरी, अध्यक्ष रूपेश गोराई, सचिव धनंजय स्वर्णकार, उत्पल चौधरी, महेश सिंह, संतोष साहू, अविनाश पॉल, उत्तम पात्रों, अभिमन्यु पॉल, दीपक बारीक, सौरभ रंजन, कमलेश साहू, अरुण आचार्य, उत्तम कुंडू, जेके बॉस आदि मौजूद थे।

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच जागरूकता जरूरी

संसू, गम्हरिया : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक एवं अतंरराष्ट्रीय संस्था सपैक (साऊथ एशियन पिपुल्स अगेंस्ट क्लाइमेट क्राइसिस) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कामगारों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटक प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवनशैली को बेहतर बनाने, उन्हें एकजुटता की शक्ति बताने व उनके उचित मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को केन्द्र द्वारा पारित मजदूर विरोधी श्रम कानूनों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुनाधर पाल, मनमोहन मांझी, संजय कुमार मंडल, गीता , मीरा कुमारी, ननकू बाई, सुजल सिंह मोदक, सुरेश महतो, आनंद सिंह देव, सुरेश मूर्मू, सोमवारी देवी, हीरालाल बर्मन, सुखदेव महतो समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी