तेज रफ्तार बाइक ने बोलेरो में मारी टक्कर, दो गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क में सदर अस्पताल के निकट तेज गति से आ रही बाइक ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 06:54 PM (IST)
तेज रफ्तार बाइक ने बोलेरो में मारी टक्कर, दो गंभीर
तेज रफ्तार बाइक ने बोलेरो में मारी टक्कर, दो गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क में सदर अस्पताल के निकट तेज गति से आ रही बाइक ने आगे चल रही बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीयदुकानदारों ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पदस्थापित रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बक्शी चाईबासा से जमशेदपुर बोलेरो पर जा रही थीं। वे सरायकेला के सदर अस्पताल के निकट पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक व बाइक सवार दोनों बाइक के साथ दूर गड्ढे में जा गिरे और बेहोश हो गए। बताया जाता है कि भोलाडीह निवासी दिलीप मुर्मू व गुरुचरण मार्डी बाइक किसी काम से सरायकेला आए हुए थे। दोनों सरायकेला से वापस घर भोलाडीह जा रहे थे। इसी बीच यह घटना हो गई।

chat bot
आपका साथी