कार्यकर्ताओं के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे शहीद निर्मल महतो : दशरथ गागराई

विधायक कार्यालय में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो का 33वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि निर्मल दा ने हमेशा जुल्म अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने वाले शहीद निर्मल महतो के सिद्धांत व विचार पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:26 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:19 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे शहीद निर्मल महतो : दशरथ गागराई
कार्यकर्ताओं के लिए प्रासंगिक बने रहेंगे शहीद निर्मल महतो : दशरथ गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : विधायक कार्यालय में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो का 33वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर विधायक दशरथ गागराई समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि निर्मल दा ने हमेशा जुल्म, अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष किया। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने वाले शहीद निर्मल महतो के सिद्धांत व विचार पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। उनके दिखाए राह पर चल कर हम सभी राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। झारखंड आंदोलन को गति देने में उनकी भूमिका अहम थी। कहा, निर्मल दा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जमुदा, कृष्णा चंद्र प्रधान, कालीचरण बानरा, राकेश पुर्ति, बलजीत महतो, मुकुंद सिंहदेव, सानगी हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, विभीषण सरदार, लालन तिवारी, अजय समड, खिरोद प्रामाणिक, पिटू महतो, नेपाल माझी, नरेंद्र मंडल, साकारी सोय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी