कशीदा डैम से चार पंचायतों में पाइप लाइन से होगी सिचाई

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कशीदा में बिहार सरकार के समय निर्मित कशीदा डैम के जल का अब मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से सदुपयोग होने वाला है। डैम में संचित जल को पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:17 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:17 AM (IST)
कशीदा डैम से चार पंचायतों में पाइप लाइन से होगी सिचाई
कशीदा डैम से चार पंचायतों में पाइप लाइन से होगी सिचाई

संसू, राजनगर : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कशीदा में बिहार सरकार के समय निर्मित कशीदा डैम के जल का अब मंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से सदुपयोग होने वाला है। डैम में संचित जल को पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को कशीदा डैम के इर्द-गिर्द अवस्थित गांवों के लोगों के साथ डैम किनारे बैठक आयोजित की। इसमें लघु सिचाई विभाग के तमाम अभियंता शामिल हुए। मंत्री चंपई सोरेन ने लोगों के समक्ष अपना विजन रखा और अधिकारियों को किसानों के खेत तक पानी कैसे पहुंचेगा। इसकी मुक्कमल व्यस्वस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मंत्री ने कहा कि डैम का पानी सिचाई व्यवस्था के अभाव में खेतों तक नहीं पहुंच रही है। पाइपलाइन से सिचाई की व्यवस्था होने पर डैम के पांच छह किलोमीटर परिधि में बसे पोटका, कटंगा, बीजाडीह और जोनबनी पंचायत के हजारों एकड़ भूमि पर सिचाई होगी। खेतों में सालों भर पानी पहुंचेगी तो यहां के किसान साल में तीन फसल उठा सकेंगे। इससे किसानों के घर में समृद्धि आएगी। चंपई ने लोगों से कहा यह सरकार आपकी सरकार है। हमने लड़कर झारखंड लिया है। खनिज संपदा से परिपूर्ण इस राज्य को हम ही संवारेंगे। अबुवा राज अबुवा दिशोम को स्थापित करने का समय है। चम्पई ने कहा हेमन्त सोरेन देश पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य में वृद्धा और विधवा पेंशन के लिए सीमित कोटा की परिपाटी को तोड़ कर हर योग्य लाभुकों को पेंशन से आच्छादित करने का निर्णय लिया। यह सरकार सिर्फ ब्लॉक और जिला में बैठे रहने वाली नहीं है, बल्कि जनता को उनका अधिकार दिलाने दरवाजे तक पहुंचने वाली सरकार है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से वर्षों से योजना से वंचित लोगों को ऑन द स्पॉट उनका हक मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के दिशा में बेहतर काम कर रही। झारखंडियों को किसी भी कंपनी में 75 प्रतिशत नौकरी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता भवानंद मंडल, कार्यपालक अभियंता संजय कुमार सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ा, एई शिवचरण गागराई, जेई हीरालाल, झामुमो बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष छायाकांत गोराई, झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरालाल सतपथी, विधायक प्रतिनिधि धार्मा मुर्मू, गोपाल महतो, करमु पान, सुपाई जारिका, जर्मेन टुडू आदि कई लोग उपस्थित थे।

-----------

सर्वेक्षण कर डीपीआर जल्द होगा तैयार : अधीक्षण अभियंता

सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता भवानंद मंडल, मंडल ने कहा कि मंत्री के सोच और स्थानीय लोगों के सुझाव को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र डैम के इर्द गिर्द क्षेत्र का सर्वेक्षण कर सीपीआर तैयार कर काम शुरु किया जाएगा। इससे किसानों के खेत तक सालों भर पानी पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी