खरसावां में क्षेत्रीय फिल्म सात बहिनी की शूटिग

संताली भाषा में बन रही फीचर फिल्म सात बहिनी की शूटिंग खरसावां में हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 06:36 AM (IST)
खरसावां में क्षेत्रीय फिल्म सात बहिनी की शूटिग
खरसावां में क्षेत्रीय फिल्म सात बहिनी की शूटिग

संवाद सूत्र, खरसावां : साईं गुरुकुल ट्रस्ट के बैनर तले बनने वाली द्विभाषीय फीचर फिल्म सात बहिनी की शूटिग का दूसरा शेड्यूल पूरा हो गया। फिल्म के अधिकांश दृश्यों की शूटिग खरसावां में की गई। खरसावां के राजबाड़ी, काली मंदिर समेत विभिन्न लोकेशन में फिल्म की शूटिग हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष देव महतो ने बताया कि फिल्म की कथावस्तु लोककथा पर आधारित है। इसकी अनुमानित लागत 25 लाख के आसपास है। फिल्म में झारखंड समेत बंगाल, बिहार तथा ओडिशा के कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। खरसावां के राजमहल परिसर में फिल्म की शूटिग का दूसरा शेड्यूल पूरा हो गया है। फिल्म की कथावस्तु काफी रोचक है। फिल्म के दर्शकों को भरपूर मनोरंजन के साथ हॉरर सीन भी देखने को मिलेगा। फिल्म का कॉन्सेप्ट जाने माने अनुभवी रंगकर्मी कुलदेव का है। कहानी शशांक शेखर महतो ने तैयार की है। शशांक शेखर महतो लगभग तीन दशक से आकाशवाणी से जुड़े हैं। इसके निर्देशक एवं संपादक संताली फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता एवं निदेशक सुरेंद्र टुडू हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी