शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सरायकेला पुलिस ने कुचाई और खरसावां में नक्सल विरोधी अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:22 AM (IST)
शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान
शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान

संवाद सूत्र, खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक काíतक एस के निर्देश पर एसडीपीओ राकेश रंजन ने लगातार दो दिनों तक खरसावां व कुचाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को खरसावां के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर जागरूक किया गया। रविवार को लगातार दूसरे दिन कुचाई में नक्सल विरोधी एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। रविवार को कुचाई थानांतर्गत नक्सल प्रभावित गांव छोटा सेगोई, मुरुबस्सा, बड़ा सेगोई, छोटा बांडी, बड़ा बांडी, चंपद, बिनपुटा, दामोदिरी, जोरसारजम, अरूवा में अभियान चलाया गया। इन सभी गाँव मे नक्सलियो के खिलाफ पोस्टर एवं पंपलेट चिपकाया गया तथा सरकार के आत्मसमर्पण नीति का भी प्रचार प्रसार किया गया। एसडीपीओ राकेश रंजन के नेतृत्व में सरकार के आत्मसमर्पण नीति को कारगर रूप से प्रचार प्रसार के लिए व्यापक तौर पर पोस्टर, पंपलेट इत्यादि लगाये गए। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें खुलकर बड़े पैमाने पर वोट देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में पोस्टर लगाने में लोगों ने स्वयं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें लोगों ने काफी उत्सुकता भी दिखाई। इसमे महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन, कुचाई थाना प्रभारी उदय गुप्ता, खरसावां थाना प्रभारी सनोज चौधरी तथा पुलिसकर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी