सरायकेला के 11 लाभुकों को मिला अपना घर

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तीन से नौ सितंबर तक गृह प्रवेश दिवस मनाया जा रहा है। छह सितंबर को शहरी क्षेत्र के 11 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 06:51 AM (IST)
सरायकेला के 11 लाभुकों को मिला अपना घर
सरायकेला के 11 लाभुकों को मिला अपना घर

जागरण संवाददाता, सरायकेला : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तीन से नौ सितंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत छह सितबर को नगर पंचायत सरायकेला में किया गया। शुक्रवार को 11 लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। सरायकेला में 410 लाभुकों का आवास निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 283 आवास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सरायकेला नगर पंचायत में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में पूर्ण हो चुके 11 आवास गृह प्रवेश कराया गया।

मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि पूर्व में इंदिरा आवास गरीबों के रहने के लिए उपयुक्त नहीं था। अब इस आवास में दो कमरा, एक रसोई घर और एक शौचालय है। यह एक परिवार के रहने के लिए काफी अच्छा है। सरकार गरीबों को सम्मान देने का काम कर रही है। केंद्र सरकार हर योजना का लाभ गरीबों को सीधे दे रही है। आज पूरे झारखंड में गरीबों को गृह प्रवेश कराया जा रहा है, जो एक बेहतर प्रयास है। मौके पर नगर पंचायत कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह सभी वार्ड पार्षद एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। सभी लाभुकों को नारियल एवं पौधा प्रदान किया गया। नगर पंचायत द्वारा सर्वश्रेष्ठ पांच आवासों को चिन्हित कर स्वच्छ आवास बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी