सिमट रहा नक्सलियों का प्रभाव, युद्ध स्तर पर हो रहा विकास : एम दयाल

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत सिंह व पुलिस महानिरीक्षक ( सीआरपीएफ) एम दयाल ने बुधवार को कोल्हान क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में वे रायजामा एवं कांडरकुटी गांव पहुंचे। रायजामा स्थित पुलिस कैंप का दौरा कर उन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। साथ ही वहां के जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 01:40 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 01:40 AM (IST)
सिमट रहा नक्सलियों का प्रभाव, युद्ध स्तर पर हो रहा विकास : एम दयाल
सिमट रहा नक्सलियों का प्रभाव, युद्ध स्तर पर हो रहा विकास : एम दयाल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत सिंह व पुलिस महानिरीक्षक ( सीआरपीएफ) एम दयाल ने बुधवार को कोल्हान क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में वे रायजामा एवं कांडरकुटी गांव पहुंचे। रायजामा स्थित पुलिस कैंप का दौरा कर उन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। साथ ही वहां के जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस क्रम में रायजामा व कांडरकुटी गांव के लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों के बीच साड़ी, धोती, छाता, फुटबाल व स्पोटर्््स शू आदि का वितरण किया। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) साकेत सिंह ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। नक्सलियों के सभी तंत्र को ध्वस्त करने में पुलिस कामयाब रही है। झारखंड से बहुत जल्द नक्सल खत्म हो जाएगा। झारखंड के हर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जैप व सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) एम दयाल ने कहा कि पिछले माह की तुलना में इस माह अच्छी उपलब्धि हासिल हुई है, जो अच्छे समन्वय का नतीजा है। कहा नक्सलियों के खिलाफ और कड़ा अभियान चलाया जाएगा। वैसे अब इनका प्रभाव सिमट रहा है। क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर विकास के काम हो रहे हैं। सड़कें व भवन बन रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ निरंतर अभियान चल रहा है। आगे भी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी, सीआरपीएफ 196 बटालियन के समादेष्टा बिरसा उरांव, सीआरपीएफ 196 बटालियन के पंकज कुमार सिंह, एसडीपीओ सरायकेला राकेश रंजन सहित सीनी, कुचाई एवं सरायकेला थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी