मत्स्य किसान व मछुआरों को कम ब्याज पर मिलेगा कृषि ऋण

सरायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य के मछुआरे व मत्स्य किसानों को भी अब अन्य किसानों की तरह कम ब्याज पर बैंकों से कृषि ऋण मिलेगा। इस संबंध में सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्रालय ने अन्य कृषकों की तरह मछुआरे व मत्स्य किसानों को भी बैंक से कम ब्याज दर पर मछली पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने का निर्देश दिया है..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 01:32 AM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 01:32 AM (IST)
मत्स्य किसान व मछुआरों को कम ब्याज पर मिलेगा कृषि ऋण
मत्स्य किसान व मछुआरों को कम ब्याज पर मिलेगा कृषि ऋण

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला समेत पूरे राज्य के मछुआरे व मत्स्य किसानों को भी अब अन्य किसानों की तरह कम ब्याज पर बैंकों से कृषि ऋण मिलेगा। इस संबंध में सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्रालय ने अन्य कृषकों की तरह मछुआरे व मत्स्य किसानों को भी बैंक से कम ब्याज दर पर मछली पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में आरबीआइ से संबंधित मार्गदर्शिका भी जारी कर दी गई है। प्रधनमंत्री किसान सम्मान योजना के सभी लाभुकों के साथ मात्सि्यकी कार्यों से जुड़े सक्रिय व मत्स्य कृषक मछली पालन के लिए बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में निर्गत केसीसी के लाभार्थी भी मछली पालन के क्रियाशील पूंजी के लिए केसीसी के क्रेडिट लिमिट में वृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। मछली पालन के क्रियाशील पूंजी के लिए केसीसी से मत्स्य बीज, मत्स्य आहार, दवा, खाद, चूना/मिट्टी अनुकूलक आदि के लिए कम ब्याज पर ऋण की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही केसीसी के लाभार्थी कृषकों को बैंक द्वारा निर्धारित ऋण वापसी अवधि पर इंटरेस्ट सब वेनंसन रिपेमेंट इंटरेक्टिव का भी लाभ मिलेगा। मछली पालन के लिए बैंकों द्वारा दिए जा रहे केसीसी को प्राप्त करने के लिए मछुआरे व मत्स्य किसानों को जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध आवेदन भरकर जमा करना होगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि केसीसी ऋण के लिए इच्छुक मछुआरे व मत्स्य किसान जिला मत्स्य पदाधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी