सरकारी दुर्गा मंदिर में भक्तों ने की मा की आराधना

खरसावा के सरकारी दुर्गा मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मा दुर्गा की पूजा शुरु हुई। पुरोहित पंडित रामरंजन पति ने विधि-विधान के साथ मा दुर्गा की पूजा की। इस अवसर पर सप्तशती चंडी पाठ भी किया गया। दुर्गा पूजा के मौके पर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी पूजा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 01:09 AM (IST)
सरकारी दुर्गा मंदिर में भक्तों ने की मा की आराधना
सरकारी दुर्गा मंदिर में भक्तों ने की मा की आराधना

संसू, खरसावा : खरसावा के सरकारी दुर्गा मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मा दुर्गा की पूजा शुरु हुई। पुरोहित पंडित रामरंजन पति ने विधि-विधान के साथ मा दुर्गा की पूजा की। इस अवसर पर सप्तशती चंडी पाठ भी किया गया। दुर्गा पूजा के मौके पर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी पूजा करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दूसरी ओर, खरसावा व राज खरसावा के पूजा पंडालों में भी षष्ठी पूजा की गई। इस दौरान बेलवरण भी किया गया। खरसावां के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बेहरासाही व सेवा संघ समिति तलसाही तथा राज खरसावा में रेलवे कालोनी पूजा समिति, ठाकुरबाड़ी पूजा समिति पुराना बाजार, आनंद ज्ञान मंदिर पूजा समिति नया बाजार में शुक्रवार को सप्तमी पूजी की जाएगी। क्षत्रिय परिवारों ने नव पत्रिका दुर्गा पूजा किया। नौ प्रकार के अलग-अलग पत्रों को मिलकर नव पत्रिका का निर्माण किया गया। गुरुवार को सप्तमी पूजा की गई। नव पत्रिका दुर्गा पूजा में नौ प्रकार के पत्तों को इकठ्ठा कर माता का स्वरुप तैयार किया जाता है। इन नौ पत्रों में रंभा, कचु, हरिद्रा, जयंती, बेल्य, दाड़िंब, अशोक व मान के पत्तों को आपस में मिलाया जाता है। बड़े आकार के मान के पत्ते पर मा दुर्गा की आकृति सिंदुर व चंदन से बनाई जाती है। इसके बाद खंडा व कलश स्थापित कर पूजा किया जाता है।

chat bot
आपका साथी