किसान अधिकार महाआंदोलन में भाग लेंगे पश्चिम ¨सहभूम के किसान

सरायकेला: न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि एवं अनाज की न्यूनतम मूल्य निर्धारण करने को लेकर एक म

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST)
किसान अधिकार महाआंदोलन में भाग लेंगे पश्चिम ¨सहभूम के किसान
किसान अधिकार महाआंदोलन में भाग लेंगे पश्चिम ¨सहभूम के किसान

सरायकेला: न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि एवं अनाज की न्यूनतम मूल्य निर्धारण करने को लेकर एक मार्च से शुरू होने वाली किसान अधिकार महाआंदोलन में पश्चिम ¨सहभूम के किसान भाग लेंगे। किसान अधिकार महाआंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक सुनील कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिम ¨सहभूम जिले के किसान व किसान प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा महाआंदोलन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। सुनील कुमार ने कहा कि एक मार्च से देशव्यापी किसान अधिकार महाआंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य में सभी अनाजों पर एक हजार रुपये की वृद्धि तथा अगले वर्ष से अनाज की मूल्य तय करने का अधिकार किसानों को देने की मांग की जाएगी। महाआंदोलन की नीति-निर्धारण के लिए 22 फरवरी को बैठक पटना में होगी।

chat bot
आपका साथी