होली में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

संवाद सूत्र,खरसावा : होली तथा दोल पूर्णिमा के मौके पर खरसावा के विभिन्न गावों में हरिनाम सं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Mar 2018 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 03 Mar 2018 04:10 PM (IST)
होली में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
होली में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

संवाद सूत्र,खरसावा : होली तथा दोल पूर्णिमा के मौके पर खरसावा के विभिन्न गावों में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। खरसावा के कुम्हारसाही, सातारी, कुदासिंगी गाव में पूरी भक्ति भाव के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में स्थानीय किर्तन मंडलियों के साथ-साथ बंगाल से आए कीर्तन मंडलियों ने भी राधा-कृष्ण की रास लीला, बाल लीला समेत विभिन्न लीलाओं पर आधारित भजन कीर्तन पेश किया। कुदासिंगी गाव में आयोजित संकीर्तन में बंगाल की महिला संकीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत संकीर्तन को लोगों ने काफी पसंद किया।् संकीर्तनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा भक्ति रस में गोता लगाते रहे।

chat bot
आपका साथी