बलिदानियों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता : चंपई सोरेन

संशोधित वीर शहीदों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है चंपाई सोरेन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST)
बलिदानियों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता : चंपई सोरेन
बलिदानियों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता : चंपई सोरेन

बलिदानियों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता : चंपई सोरेन

जागरण संवाददाता, सरायकेला : बलिदानियों के त्याग व कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे वीर सपूतों के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। ये बातें मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित सिद्धो-कान्हू पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 30 जून 1855 को सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजों की गुलामी एवं शोषण से मुक्ति के लिए क्रांति का बिगुल फूंका था। हूल विद्रोह जनजातीय समाज की अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के लिए प्रथम जनक्रांति थी। सिद्धो-कान्हू के आह्वान पर हजारों संथाल आदिवासी अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में शामिल हुए तथा अपने प्राणों की आहुति दी। हूल विद्रोह ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी थी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने के लिए हेमंत सरकार द्वारा पहल की जा रही है। जमशेदपुर में पंडित रघुनाथ मुर्मू विद्यालय की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम को उपायुक्त अरवा राजकमल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुंदरता का जो चिराग सिद्धो-कान्हू के नेतृत्व में 167 साल पूर्व इस धरती पर जलाया गया था उसी से प्रेरणा लेकर अपने राज्य हित एवं देश हित मे आगे बढे। उपायुक्त ने विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा की जिस समर्पण भाव के साथ झारखंड के पूर्वजो जैसे सिद्धो-कान्हू, फूलो झानो, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी समेत सभी बलिदानियों ने अपने क्षेत्र, राज्य व देश के विकास के लिए संघर्ष किया, जिस भावना के साथ कार्य किया उसी भाव से आप भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। इससे पूर्व सिद्धो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंत्री चंपई सोरेन व उपायुक्त अरवा राजकमल ने नमन किया। ग्रामीण एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिद्धो कान्हू के इतिहास को नाटकीय रुपांतरण कर दर्शाया गया। मौके पर एसपी आनंद प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य, झामुमो जिला अध्यक्ष डा. शिवेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी