गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना तीन को

संसू गम्हरिया गम्हरिया प्रखंड अंचल और आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार घोटाले एवं पद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 11:43 PM (IST)
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार
के खिलाफ धरना तीन को
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना तीन को

संसू, गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड, अंचल और आपूर्ति कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, घोटाले एवं पदाधिकारियों के कार्य में शिथिलता के खिलाफ तीन नवंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बाबत बुधवार को आदित्यपुर के होटल मधुबन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दुग्धा के पंचायत समिति सदस्य राम हांसदा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के कारण विगत कई माह से वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना समेत कई योजनाओं का आवेदन लंबित है। इसी प्रकार जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय आवेदन भी हजारों की संख्या में लंबित हैं। साथ ही क्षेत्र में सरकारी तालाबों का अतिक्रमण रोक पाने में भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

हांसदा ने बताया कि कोविड-19 मद में गम्हरिया प्रखंड को 22 लाख 91 हजार 384 रुपये आवंटन प्राप्त हुआ। लेकिन उक्त मद के राशि की खर्च में भी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने बताया की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कोविड-19 काल में पद का दुरूपयोग करते हुए व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के नियत से गलत लोगों को पास निर्गत किया। कई डीलरों द्वारा लाभुकों को सही मात्रा में राशन नही देने की शिकायत पर भी उचित कार्रवाई नही हो रही है। हांसदा ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर तीन नवंबर को प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में राजेन महतो, अजीत कुमार महतो, वीरधान मांझी, इन्द्रो हांसदा, भुजहारी मार्डी, श्याम सिंह सरदार, प्रिस आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी