राजमहल में तीन दिनों तक छऊ की धूम

सरायकेला राजघराने में तीन दिनों तक छऊ महोत्सव की धूम रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:31 AM (IST)
राजमहल में तीन दिनों तक छऊ की धूम
राजमहल में तीन दिनों तक छऊ की धूम

जागरण संवाददाता, सरायकेला : श्रीकलापीठ के संरक्षक राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव ने कहा कि छऊ के विकास में राजघराने का सराहनीय योगदान है। जाति व धर्म के बंधन तोड़ लोगों को एक मंच पर नृत्य करते देख महात्मा गांधी व रवीन्द्र नाथ टैगोर जैसे विभूतियों ने राजघराने व छऊ नृत्य की भूरि भूरि प्रशंसा की थी। सिंहदेव ने कहा कि यह जरूरी है पर आधुनिकता की दौड़ में इस अनमोल सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक परंपरा के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। छऊ के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्वजों में किसी प्रकार के ख्याति प्राप्त कलाकार नहीं होने के बावजूद सभी ने छऊ को काफी ऊंचाई तक पहुंचाया। छऊ के विशिष्ट कलात्मकता के कारण ही प्रख्यात शहनाइ वादक भारत रत्न विसमिल्लाह खान तथा प्रसिद्ध बांसुरीवादक पन्नालाल घोष भी सरायकेला के छऊ नृत्य से जुड़े।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रीकलापीठ में आयोजित छऊ नृत्य राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव व रानी पद्ममिनी सिंहदेव के छोटी बेटी प्रिसेस मनी प्रभा देवी को समर्पित किया जा रहा है। राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने बताया कि नौ अप्रैल को अखाड़ा माड़ा, 10 यात्रा घट, 11 - 12- अप्रैल को ग्रामीण छऊ प्रतियोगिता व 13 अप्रैल को समापन समारोह होगा। इसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले नृत्य दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। 13 अप्रैल को परंपरा के अनुसार पूरी रात श्रीकलापीठ के कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मनोरंजन साहू, अधिवक्ता गोलक पति समेत कई अन्य कलाकर व समाजसेवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी