चांडिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 सौ ग्राम अफीम और ढाई लाख रुपये के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

चांडिल चौका थाना पुलिस को अफीम तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।चौका थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम लेकर मोटरसाइकिल से भूंईयाडीह तमाड़ की ओर जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

By Fani Bhushan TuduEdited By: Publish:Thu, 09 Mar 2023 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 09 Mar 2023 10:01 PM (IST)
चांडिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 सौ ग्राम अफीम और ढाई लाख रुपये के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
700 ग्राम अफीम व 2.49 लाख रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार।

चांडिल, जागरण टीम। चांडिल चौका थाना पुलिस को अफीम तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।चौका थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम लेकर मोटरसाइकिल से भूंईयाडीह तमाड़ की ओर जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दिरलौंग स्थित रोड कटिंग के पास चेक नाका लगाया।पुलिस को देखकर तस्कर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तस्कर का पीछा कर उसे धर दबोचा।

तस्कर की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 700 ग्राम अफीम और दो लाख 49 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अफीम तस्कर जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है। उसका नाम सुजीत कुमार साहू है। पुलिस ने उसके पास से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जब्त किए गए अफीम का अनुमानित बाजार मूल्य पांच से सात लाख रुपये है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि अफीम को अलग-अलग लोगों के मार्फत से पंजाब हरियाणा तक पहुंचाया जाना था।

chat bot
आपका साथी