छोटा गम्हरिया पंचायत में 150 गरीबों के बीच कंबल वितरित

संवाद सूत्र, गम्हरिया : छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में प्रभारी मुखिया रेणु देवी के नेतृत्व में ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 01:52 AM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 01:52 AM (IST)
छोटा गम्हरिया पंचायत में 150 गरीबों के बीच कंबल वितरित
छोटा गम्हरिया पंचायत में 150 गरीबों के बीच कंबल वितरित

संवाद सूत्र, गम्हरिया : छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में प्रभारी मुखिया रेणु देवी के नेतृत्व में शिविर आयोजित कर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू, उपप्रमुख रानी महतो, व बीपीआरओ मनोज झा ने पंचायत के 150 असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर पंचायत सचिव, पंसस अजीत सिंह, वार्ड सदस्य अनिता देवी, विकास कुमार, सिमंतन महतो, माधव चन्द्र महतो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

इधर, मुड़िया व बीरबास पंचायत में निवास करने वाले मुस्लिम युवाओं द्वारा असहाय लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से पयाम-ए-ईंसाफ ट्रस्ट का गठन किया गया। उक्त कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष शेख महबूब तथा सचिव अख्तर हुसैन को बनाया गया। तत्पश्चात असहाय लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु ट्रस्ट द्वारा बालीगुमा के मुस्लिम बस्ती, कुम्हार टोला, जीवनपुर, सालडीह, मुड़िया व चंदरपुर में शिविर लगाकर करीब पाच सौ असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर हाजी गुलाम नबी, मो0 जहाँगीर, मो0 जुबेर, शेख शफीक, शोहराब अली, अब्दुल कुद्दूस, शहनवाज समेत कई सदस्य समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी