भाजपा की बैठक में पंचायत प्रभारियों का मनोनयन

भाजपा की कुचाई प्रखंड की कोर कमिटि की बैठक कृष्णा सोय की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 07:02 PM (IST)
भाजपा की बैठक में पंचायत प्रभारियों का मनोनयन
भाजपा की बैठक में पंचायत प्रभारियों का मनोनयन

संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा की कुचाई प्रखंड की कोर कमिटि की बैठक कृष्णा सोय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रुप से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने समेत आगामी रणनीति तय करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के नीति-सिद्धांतों के साथ साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लाने का निर्ण लिया गया। मौके पर कुचाई के सभी दस पंचायतों के लिये प्रभारियों का मनोनयन किया गया। रोलाहातु के लिये मदन सिंह मुंडा व दुर्गा सिंह मुंडा, रुगुडीह के लिये मंगल पांडेय व घनश्याम मुंडा, बारुहातु के लिये विजय सिंह मुंडा व ज्ञांती देव, गोमियाडीह के लिये मंगल सिंह मुंडा व बुधराम मुंडा, छोटासेगोई के लिये डुमू गोप व मंगल पत्तासोय, अरुवां के लिये सत्येंद्र कुम्हार व सोमा कालिदी, मरांगहातु के लिये कांडे सुंबरुई व विवेकानंद सोय, तिलोपोदा के लिये लाबुराम सोय व दास सोय, पोंडाकाटा के लिये दुलाल स्वांसी व रंजन प्रधान तथा बंदोलौहर के लिये हरेंद्र महतो व चंपाई बोदरा को प्रभारी मनोनित किया गया। बैठक में प्रखंड प्रभारी प्रदीप सिंहदेव, बीस सूत्री अध्यक्ष दुलाल स्वांसी, संगल सिजुई, लुबुराम सोय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी