योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गणेश

सरायकेला स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सरायकेला प्रखंड पश्चिमी भाग भाजपा कमेटी की बैठक पश्चिमी भाग प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:09 AM (IST)
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गणेश
योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : गणेश

जासं, सरायकेला : सरायकेला स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में सरायकेला प्रखंड पश्चिमी भाग भाजपा कमेटी की बैठक पश्चिमी भाग प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, प्रखंड प्रभारी सोहन सिंह, जिला मंत्री दुलाल स्वाशी, उप प्रमुख माइकल महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गणेश महाली ने कहा कि संगठन का सबसे मजबूत स्तंभ बूथ होता है। इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ बूथ का पुनर्गठन किया जाए। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रखंड प्रभारी द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर वीर सिंह बोदरा, रोशन सामड, प्रशांत साहू, संजय दास, बिलासी सरदार, योगेश्वर सरदार, सुनीता महतो, मंगला नायक, मोचीराम महंती, कमल मंडल, शंकर सोय सहित प्रखंड कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी