आंशिक रहा बंद का असर

नीमडीह: नीमडीह एवं कुकरू प्रखंड में बंद का आंशिक असर रहा। लंबी दूरी की बसें नहीं चली। केवल

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST)
आंशिक रहा बंद का असर

नीमडीह: नीमडीह एवं कुकरू प्रखंड में बंद का आंशिक असर रहा। लंबी दूरी की बसें नहीं चली। केवल छोटे व निजी वाहनों का परिचालन हुआ। जगह-जगह पुलिस चौकी बनाकर नजर रखी गयी। बैंक, स्कूल खुले रहे।

श्रमदान से ग्रामीणों ने बनायी सड़क

नीमडीह: कुकुरू प्रखंड के अधीन सिरूम पंचायत के महलीडीह गाव के ग्रामीणों ने श्रमदान एवं अपनी पूंजी से खुद के लिए सड़क बनायी। ग्रामीणों ने कहा कि परेशानी से निजात के लिए खुद सड़क निर्माण के लिए कमर कसी थी। आजादी के बाद से झिमड़ी से सिरूम मार्ग गाव नहीं जुड़ा था। ग्रामीण विकास की सभी योजनाएं यहां काम नहीं आयी। अंत में ग्रामीणों ने खुद अपने लिए दो कि.मी लंबा मार्ग बनाना शुरू कर दिया। गाव के परेश महतो ,नवकिशोर महतो, नृत्यगेापाल महतो, अश्विनी कुमार महतो , राजकिशोर महतो, रथू महतो, हेरेलाल महतो, कृतिवास महतो, चित्त दास महतो, परमेश्वर महतो, परिक्षित महतो, योगेश्वर महतो, पल्टन महतो ने श्रमदान किया।

फोटो : महलीडीह में सड़क बनाते ग्रामीण

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

नीमडीह: नीमडीह के बोनडीह में जीतू मुर्मू की पत्‍‌नी राउतोली की हत्या के आरोप में पुलिस ने सुनील मुर्मू को गिरफ्तार किया है। नीमडीह थानेदार नरसिंह मुंडा ने बताया कि जीतू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जीतू के अनुसार उसकी पत्‍‌नी एव बेटा धान लेकर घर आ रहे थे। उसी समय आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जीतू की पत्नी का शव कुटकुट झाड़ी से बरामद हुआ।

chat bot
आपका साथी