वर्चुअल रैली को सफल बनाने को बनाए गए मंडल संयोजक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा नए तरीके से जनता के बीच उपलब्धियों को लेकर जाएगी। 30 मई को एक साल पूरा हो गया है। कोरोना संकट के बीच पार्टी ने जनसम्पर्क अभियान का स्वरूप बदला है। शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए वर्चुअल संवाद का सहारा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
वर्चुअल रैली को सफल बनाने को बनाए गए मंडल संयोजक
वर्चुअल रैली को सफल बनाने को बनाए गए मंडल संयोजक

जासं, सरायकेला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा नए तरीके से जनता के बीच उपलब्धियों को लेकर जाएगी। 30 मई को एक साल पूरा हो गया है। कोरोना संकट के बीच पार्टी ने जनसम्पर्क अभियान का स्वरूप बदला है। शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए वर्चुअल संवाद का सहारा लेंगे। जानकारी देते हुए जिला वर्चुअल संवाद के संयोजक राजा सिंहदेव ने कहा कि मोदी सरकार टू के एक वर्ष ऐतिहासिक निर्णय से भरे हैं। जिसमें धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, सीएए कानून से शरणार्थियों को अधिकार प्रदान करना जैसे निर्णय ने भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकात्मता को और मजबूत किया है। कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने महामारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा 1000 वर्चुअल रैली करेगी। इसके लिये माध्यम वर्चुअल संवाद का बनाया है। जिसमें डिजिटल माध्यम से प्रदेश में 1000 वर्चुअल रैली व 20 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होंगी। जिसे राष्ट्रीय और प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे। इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए जिले के सभी मंडलों में मंडल संयोजक बनाया गया हैं।

chat bot
आपका साथी