नई शिक्षा नीति की जानकारी देने को हुआ वेबिनार

संवाद सहयोगी साहिबगंज शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 की जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 07:55 PM (IST)
नई शिक्षा नीति की जानकारी देने को हुआ वेबिनार
नई शिक्षा नीति की जानकारी देने को हुआ वेबिनार

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी देने के लिए अरविदों सोसाइटी की ओर से शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीईओ मिथिलेश झा ने किया। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार भी शामिल हुए। इसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विपिन मधुरिया द्वारा व्यापक रूप से सरल एवं समझने वाली शैली में प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन का भी कार्य किया गया। अरबिदो सोसायटी एक राष्ट्रीय महत्त्व दर्जा प्राप्त संस्था है जो शिक्षा में शून्य निवेश पर काम करती है नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से हिदुस्तान के बच्चों तक अपनी जानकारी पहुंचाने का काम करती है। अशोक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हमें मसाल के रूप में मिली है और इस मशाल के जरिए हमें पूरे हिदुस्तान में प्रकाश फैलाने का कार्य करना है। इसके लिए हमारे शिक्षकों को नैतिकता के साथ आगे आना होगा।

chat bot
आपका साथी