पुलिस की सख्ती से नाराज ग्रामीणों ने पांच घंटे किया सड़क जाम

संवाद सहयोगी बोरियो(साहिबगंज) प्रखंड के सवैया गांव की एक दुकान में बैठे कुछ लोगों को पु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:07 PM (IST)
पुलिस की सख्ती से नाराज ग्रामीणों ने पांच घंटे किया सड़क जाम
पुलिस की सख्ती से नाराज ग्रामीणों ने पांच घंटे किया सड़क जाम

संवाद सहयोगी, बोरियो(साहिबगंज) : प्रखंड के सवैया गांव की एक दुकान में बैठे कुछ लोगों को पुलिस ने हड़का दिया। जिससे नाराज ग्रामीण ने बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस वजह से सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क जाम रहा जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सीओ महेंद्र मांझी व थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और जाम समाप्त कराया। सीओ महेंद्र मांझी ने बताया कि सुबह में पुलिस पदाधिकारी इलाके का भ्रमण कर रहे थे। बोरियो बाजार का भ्रमण कर बांझी जाने के क्रम में सवैया गांव के पास एक दुकान में कुछ लोग बैठे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सख्ती से लॉकडाउन का उल्लंघन करने की हिदायत दी। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उधर से लौटने के क्रम में सड़क जाम मिला। इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

chat bot
आपका साथी