11 हजार वोल्ट के तार से सटा चापाकल का पाइप, दो की माैत Sahebganj News

राधानगर निवासी काशी मंडल के घर के सामने पुराना चापाकल ठीक करने के लिए बेगमगंज से चापाकल मिस्त्री सायेद शेख को बुलाया गया था। उसके साथ काशी मंडल के तीन पुत्र सहयोग कर रहे थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 03:31 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 03:31 PM (IST)
11 हजार वोल्ट के तार से सटा चापाकल का पाइप, दो की माैत Sahebganj News
11 हजार वोल्ट के तार से सटा चापाकल का पाइप, दो की माैत Sahebganj News

साहिबगंज, जेएनएन। राधानगर थाना क्षेत्र के  राधानगर फांड़ीटोला में रविवार सुबह बिजली का कंरट लगने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसा चापाकल मरम्मत के दाैरान हुआ। सार्वजनिक चापाकल ठीक करने के दौरान मजदूरों द्वारा पकड़े गए लोहे का पाइप हाई वोल्टेज तार को छू गया। इससे दो मजदूरों की मौत हो गयी। दो और मजदूरों को गंभीर हालत में इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

रविवार सुबह राधानगर निवासी काशी मंडल के घर के सामने पुराना चापाकल ठीक करने के लिए बेगमगंज से चापाकल मिस्त्री सायेद शेख को बुलाया गया था। उसके साथ काशी मंडल के तीन पुत्र अर्जुन मंडल, अशोक मंडल एवं पंचु मंडल सहयोग कर रहे थे। पास से ही ग्यारह हजार वोल्टेज का तार राधानगर चौक के ट्रांसफार्मर तक गया है। असावधानी के कारण लोहे का पाइप तार में सट गया जिससे बड़ी घटना घटी तथा एक साथ चापाकल मिस्त्री सायेद शेख सहित अन्य तीन लोगों को बिजली तार ने चपेट में ले लिया। मिस्त्री सायेद शेख-40 की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। अन्य तीन घायलों को इलाज के लिए मालदा ले जाया जा रहा था परंतु फरक्का पहुंचने पर राधानगर निवासी अर्जुन मंडल 42 की मौत हो गयी है। घायल अशोक मंडल तथा पंचु मंडल को मालदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

पुराना चापाकल ठीक करने के दौरान हुई घटना में दो लोगों की मौत सूचना मिलने पर राधानगर के प्रभारी थाना प्रभार संदीप गुप्ता, एसआइ प्रणीत पटेल, एसआइ अमन सिंह व एएसआई प्रभा शंकर दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी प्राप्त की।

chat bot
आपका साथी