तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

बोरियो (साहिबगंज) बोरियो प्रखंड के चसगावा के डहरलंगी गाव के युगल साह के पुत्र विकास कु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत
तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो प्रखंड के चसगावा के डहरलंगी गाव के युगल साह के पुत्र विकास कुमार (7) एवं पुत्री ममता कुमारी (10) की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना मंगलवार शाम पाच बजे की है। चसगावा पंचायत के उप मुखिया नंदलाल साह ने बताया कि युगल साह के दोनों बच्चे शाम पाच बजे घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब में हाथ-पैर धोने गए थे। पिता घर पर नहीं थे। मा को जानकारी देकर दोनों बच्चे तालाब गए थे। काफी देर बाद भी दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पिता युगल साह ने बताया कि तालाब किनारे दोनों बच्चे का चप्पल एवं बर्तन पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तालाब में उतर कर दोनों बच्चों की खोज शुरू की। कुछ ही देर में दोनों को तालाब से अचेत अवस्था में निकाल लिया गया। अफरा-तफरी में दोनों बच्चों को बोरियो सीएचसी लाया गया जहा चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से पिता युगल साह एवं मा शाति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृत बच्चे नया टोला सोसो टोला चसगावा में पढ़ते थे। विकास कुमार (7) कक्षा दो एवं ममता कुमारी (10) कक्षा तीन में पढ़ती थी। स्कूल के प्रधान शिक्षक विभीषण साह ने दोनों बच्चों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। चसगावा पंचायत के उप मुखिया नंद लाल साह ने प्रशासन से मृत बच्चे के परिजनों को मुआवजा दिलाने की माग की है। विधायक ताला मराडी ने घटना को दुखद बताया। कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी मापदंडों के अनुसार सहायता मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी