महारुद्र यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर बने पुण्य के भागीदार

भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है जहां विभिन्न प्रकार के दुकानों के अलावा मनोरंजन के लिए तारामाची झूला ब्रेक डांस इत्यादि भी लगाये गये है। यज्ञशाला के समीप कई देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई है जहां भक्तजन पूजा-अर्चना भी करती है। वहीं संध्या समय वृंदावन से आये दिनेशानंद जी महाराज के द्वारा पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की जा रही है। जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचते है। आज रविवार को अपराह्न तीन बजे यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति देने के साथ ही पांच दिवसीय श्रीश्री महारुद्र यज्ञ सह मेले की समाप्ति होगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मंटू राय सहित सचिव सह उपमुखिया संजय सा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:20 AM (IST)
महारुद्र यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर बने पुण्य के भागीदार
महारुद्र यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर बने पुण्य के भागीदार

तालझारी (साहिबगंज) : महाराजपुर गंगा तट पर आयोजित पांच दिवसीय 108 महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य के भागीदार बन रहे है। मिर्जाचौकी से आये मुरारी पांडेय एवं अन्य पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर महारुद्र यज्ञ कराई जा रही है। जहां आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ मंडप के हवन कार्य में शामिल हुए।

यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। विभिन्न प्रकार की दुकानों के अलावा मनोरंजन के लिए तारामाची, झूला, ब्रेक डांस इत्यादि भी लगाए गए हैं। यज्ञशाला के समीप कई देवी-देवताओं की मूर्तियां लगाई गई है जहां भक्तजन पूजा-अर्चना भी करती है। वहीं, संध्या समय वृंदावन से आये दिनेशानंद महाराज के द्वारा पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की जा रही है। जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचते है। रविवार को अपराह्न तीन बजे यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति देने के साथ ही पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ सह मेले की समाप्ति होगी। कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मंटू राय सहित सचिव सह उपमुखिया संजय साह, कोषाध्यक्ष टुनटुन महतो, उपकोषाध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष मोहन मरांडी, उपसचिव नरेश महतो, मेला संचालक बिरजू महतो, मेला प्रभारी पंकज कुमार, जय प्रकाश भगत, विवेकानंद पांडेय, केदारनाथ साह, डॉ सियाराम सिंह, गंगा सिंह, रामवृक्ष महतो, प्रिस कुमार मोदी, शिव कुमार चौरसिया, सुनील मंडल, बिलो चौरसिया, संतोष कुंवर, संतोष सिंह, योगेंद्र मंडल सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी