निर्धारित राशन वितरित न करने वाले डीलर का रद होगा लाइसेंस

निर्धारित राशन वितरित न करने वाले डीलर का रद होगा लाइसेंस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST)
निर्धारित राशन वितरित न करने वाले डीलर का रद होगा लाइसेंस
निर्धारित राशन वितरित न करने वाले डीलर का रद होगा लाइसेंस

निर्धारित राशन वितरित न करने वाले डीलर का रद होगा लाइसेंस

संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के हरिहरा पंचायत भवन सभागार में पंचायत के सभी जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालकों की बैठक मुखिया अहमद हुसैन के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुखिया अहमद हुसैन ने सभी डीलरों से राशन कार्ड एवं राशन वितरण संबंधित जानकारी ली। मुखिया ने सभी डीलरों को स्पष्ट रूप से कहा कि पहले क्या हो रहा था इस पर हम बात नहीं करेंगे। अब राशन कार्डधारियों को सरकार द्वारा तय मात्रा में अनाज देना है। अगर कोई डीलर किसी भी राशन कार्डधारी को कम अनाज देता है और इसकी मुझे मिलती है तो डीलर का लाइसेंस रद करने की अनुशंसा वरीय पदाधिकारी से कर दी जाएगी। राशन कार्डधारी द्वारा इसका विरोध करने पर तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं। इस मौके पर उपमुखिया अब्दुल काबिज, वार्ड सदस्य जमीरुल इस्लाम, मोजीबुर रहमान, हसमत, लालू रजक, अताउर रहमान, राशन डीलर सरीफुल इस्लाम, महबूब आलम, अजीजुर रहमान, जमीर, अनवर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी