उधवा में बाढ़ प्रभावितों में बंट रही राहत सामग्री

धवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:19 AM (IST)
उधवा में बाढ़ प्रभावितों में बंट रही राहत सामग्री
उधवा में बाढ़ प्रभावितों में बंट रही राहत सामग्री

उधवा(साहिबगंज): उधवा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित 18 पंचायतें में पानी घटने के बाद राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। गुरुवार तक कुल 4900 परिवार को राहत सामग्री दी गई है। वहीं सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध नहीं रहने के कारण चावल, दाल, नमक तथा माचिस राहत पैकेज के साथ दिया गया है। पूर्वी प्राणपुर पंचायत में 1300, श्रीघर दियारा पंचायत में 1300, दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में 500, पश्चिमी प्राणपुर में  600, उत्तर पलाशगाछी पंचायत में 300 तथा दक्षिण सरफराजगंज, पश्चिमी उधवा दियारा, अमानत दियारा, उतर पियारपुर, दक्षिण पियारपुर, मध्य पियारपुर, पूर्वी उधवा दियारा, पश्चिमी उधवा पंचायत में 100-100 परिवार को राहत सामग्री दी गई है। उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सामान्य हो रही है। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही सड़कों पर से पानी उतर गया है लेकिन कई जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नासघाट पुल होकर दक्षिण पियारपुर, दक्षिण पलाशगाछी, पश्चिमी प्राणपुर, पुर्वी प्राणपुर तथा श्रीघर दियारा पंचायत के कोलोनी नंबर 10 तक जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। राधानगर, दक्षिण बेगमगंज पंचायत के कई जगहों पर अब भी बाढ़ का पानी जमा है। गांव के अंदर भी जल जमाव की स्थिति है। वहां मलेरिया तथा अन्य संक्रमण जनित बीमारी के फैलने की आशंका जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी