देश के विकास में राजीव गांधी की अहम भूमिका

साहिबगंज : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पूण्य तिथि सोमवार को कांग्रेस काय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 04:58 PM (IST)
देश के विकास में राजीव गांधी की अहम भूमिका
देश के विकास में राजीव गांधी की अहम भूमिका

साहिबगंज : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पूण्य तिथि सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनायी। स्थानीय बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय में पूण्य तिथि पर सभी ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ओर से देश के विकास में किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को एक नई दिशा देकर समूचे देश में लागू किया। विदेश नीति को मजबूत किया। अक्षय ऊर्जा योजना से एक नई क्रांति लायी। युवाओं को अधिक अधिकार देने के लिए मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी। देश के नवनिर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। नई-नई तकनीक को देश में लागू कराकर एक नई भारत बनाने की दिशा में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। मौके पर मु. कलीमुद्दीन, महेंद्र पासवान, बासकीनाथ यादव, गनौरी पासवान,कमालउद्दीन, एकलाख नदीम सहित कई थे। वहीं बोरियो प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शकील अहमद के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वी पुण्यतिथि पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर श्रद्धा सुमन के फूल अर्पित किए। मौके पर प्रखंड अध्यख शकील अहमद, मो जहांगीर, एल मुर्मू, मो. सेराज, बी मरांडी, विजय हेम्ब्रम, मो. जावेद, मो. तारिक, सबदर अली, मसूद आलम, नवाज सरीफ, मकसूद आलम, मोती ¨सह, ओमप्रकाश साह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी