काठियाबाबा के तिरोभाव उत्सव पर निकली शोभायात्रा

शनिवार को काठिया बाबा श्री श्री 10

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 12:25 AM (IST)
काठियाबाबा के तिरोभाव उत्सव पर निकली शोभायात्रा
काठियाबाबा के तिरोभाव उत्सव पर निकली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, राजमहल(साहिबगंज): शनिवार को काठिया बाबा स्वामी कृष्ण दास जी महाराज के 13वें तिरोभाव महोत्सव के मौके पर नीलकोठी महाजनटोली स्थित काठियाबाबा आश्रम से सैकड़ों भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। कोलकाता, मालदा, असम और नगर पंचायत क्षेत्र के भक्तों ने शोभायात्रा के दौरान काठिया बाबा की जय, तिरोभाव उत्सव की जय आदि का नारा लगाया। महाजन टोली, तीन पहाड़ मोड़, कासिम बाजार, विवेकानंद चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक जाकर फिर आश्रम पहुंचकर शोभायात्रा को संपन्न हुई। आश्रम में पूजा अर्चना एवं आरती की गई। मौके पर आश्रम के महंत काठिया बाबा स्वामी नवल किशोर दास महाराज ने भंडारा की गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर साध्वी गुरुमय देवी, ऋषि कांत दुबे, विमल साहा, राजकुमार पांडे, अनूप साहा, संजीव पांडे, जय कुमार राय, दीप कुमार, सुखदेव पंडित, राधा कुमारी, सोनी कुमारी, दुर्गा कुमारी, प्रीति कुमारी, रिकू साहा, प्रांती साहा, प्रतिमा साहा, मिनोती साहा, टिकू अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, शिवा कुमार, विमल कुमार, तापस साहा, जूही साहा, जयदीप कुमार, गोपाल, जया दास सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी