कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

राज्य सरकार के विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का पहली प्राथमिकता होगी। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 08:20 PM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता
कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड के सभागार में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त 20 सूत्री कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद ने किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बरकत खान, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिला 20 सूत्री सदस्य गुलाब रब्बानी व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बीडीओ ने प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया। अशोक दास ने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्यो को धरातल पर उतारने का पहली प्राथमिकता होगी। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष अशोक दास ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में प्रवेश किया। इस मौके पर मिठुन मंडल, निताय सरकार, हीरालाल साह, अनिता साहा, गणेश साहा, गुलजार हुसैन, शमीम सेख, रबीउल इस्लाम, दाऊद सेख, अब्दुल करीम, अनारूल खान आदि थे।

chat bot
आपका साथी