साहिबगंज में गरीबों को कंबल का इंतजार

जिले में मौसम सर्द हो गया है। अमीर बाजारों से स्वेटर व जैकेट खरीद कर ठंड का सामना कर रहे हैं परंतु जिले के गरीबों को अबतक कंबल का समारा नहीं मिल सका है। साहिबगंज जिले के गरीब-बेसहारों को अबतक कंबल का सहारा नहीं मिला है। ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल वितरण के लिए श्रम विभाग अबतक टेंडर की प्रक्रिया में ही जूटा है। जबकि सर्द मौसम निकल रहा है। कंबल मद में जिले को 1.13 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। पूरा दिसंबर टेंडर प्रक्रिया व कंबल की आपूर्ति में ही गुजर जाएगा। जिले का न्यूनतम तापमान कई दिनों से 14 डिग्री के नीचे जा रहा है। दियारा इलाके में गंगा की रेत के कारण ज्यादा सर्दी पड़ रहा है। पहले जिला के सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से कंबल वितरित किया जाता था परंतु पहली बार श्रम विभाग कंबल वितरण के लिए प्रक्रिया कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 11:46 PM (IST)
साहिबगंज में गरीबों को कंबल का इंतजार
साहिबगंज में गरीबों को कंबल का इंतजार

जागरण संवाददाता, साहिबगंज: मौसम सर्द हो गया है। समृद्ध बाजार से स्वेटर व जैकेट खरीद कर ठंड का सामना कर रहे हैं मगर गरीब सरकारी कंबल की आस में हैं। प्रशासन की योजना तो है मगर आपूर्ति और वितरण पर अभी तक पहल नहीं हुई है।

कंबल के लिए श्रम विभाग अबतक टेंडर की प्रक्रिया में व्यस्त है। जबकि सर्द मौसम निकल रहा है। इसके लिए साहिबगंज को 1.13 करोड़ रुपये मिले हैं। दिसंबर माह टेंडर प्रक्रिया व कंबल की आपूर्ति में ही गुजर जाएगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आधी सर्दी गुजर जाने के बाद प्रशासनिक राहत मिलेगी। फिलहाल जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है। दियारा इलाके में गंगा की रेत के कारण ज्यादा सर्दी पड़ रहा है। पहले जिला के सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से कंबल वितरित किया जाता था, मगर पहली बार श्रम विभाग कंबल वितरण के लिए प्रक्रिया कर रहा है।

-------------------------------

37,778 गरीबों को मिलेगा कंबल

श्रम विभाग के अनुसार जिले को पहले फेज में राज्य से 1.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इससे 35 हजार कंबल खरीदना है। दूसरे फेज में भी 8.3 लाख रुपये मिले हैं। 2778 कंबल खरीदना है। कंबल क्रय के लिए नियमानुसार निविदा निकाली गई है। 90 गुणा 60 इंच का कंबल वजन 2 किलो होना चाहिए। इसकी अधिकतम कीमत तीन सौ रुपये होनी चाहिए। 13 आपूर्तिकर्ताओं ने निविदा डाली है। निविदा के माध्यम से कंबल खरीदने के बाद आपूर्ति कर्ता से 15 दिनों के अंदर कंबल की खरीद होगी। यानि कंबल खरीदने में दिसंबर चला जाएगा।

पिछले साल जिले के सामाजिक सुरक्षा विभाग को राज्य से कंबल वितरण के लिए नवंबर तक रकम भेज दी गई थी। गांव में मुखिया व शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के माध्यम से वितरित कराया गया था। इस साल दिसंबर के पहले पखवारे तक जिले के गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड में ठिठुरने के लिए छोड़ दिया गया है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थलों पर गरीबों को रात बिताना मुश्किल हो रही है। गांवों में गरीब पुआल से अलाव का सहारा ले रहे हैं।

-------------------------------

अगले एक सप्ताह का संभावित तापमान

दिनांक----न्यूतम---अधिकतम

10 दिसंबर- 13 डिग्री - 26 डिग्री

11 दिसंबर- 14 डिग्री - 26 डिग्री

12 दिसंबर- 14 डिग्री - 26 डिग्री

13 दिसंबर- 14 डिग्री - 26 डिग्री

14 दिसंबर- 15 डिग्री - 26 डिग्री

15 दिसंबर- 15 डिग्री - 24 डिग्री

16 दिसंबर- 16 डिग्री - 23 डिग्री

---------------------------- साहिबगंज जिले में कंबल वितरण के लिए दो फेज में मिली 1.13 करोड़ की राशि से कंबल वितरण के लिए निविदा निकाली गई है। निविदा फाइनल होते ही 15 दिनों के अंदर कंबल लेकर गरीब व बेसहारों के बीच वितरित दिया जाएगा। पहली बार श्रम विभाग खुद की राशि से खुद कंबल वितरण का कार्य करने जा रहा है।

नरेंद्र कुमार

श्रम अधीक्षक, साहिबगंज

chat bot
आपका साथी