पर्यावरण की रक्षा को पौधे लगाना जरूरी

संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) बोरियो प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को नमामि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:30 PM (IST)
पर्यावरण की रक्षा को पौधे लगाना जरूरी
पर्यावरण की रक्षा को पौधे लगाना जरूरी

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत प्रभारी बीडीओ महेंद्र मांझी ने पौधारोपण किया। बीडीओ ने 30 वृक्ष लगाए। बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतों में पौधारोपण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। लगातार पेड़ पौधे काटे जाने से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। कोरोना महामारी से लोगों को आक्सीजन की महत्व समझ में आ गया। अगर पर्यावरण को हम सुरक्षित नहीं रखेंगे तो आने समय में हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए सभी आम जनता से भी अपील करते हैं कि वह अपने अपने घरों एवं खाली जगहों पर पेड़ लगाए। मौके पर मनरेगा बीपीओ शंकर कुमार, पीएम आवास समन्वयक मनीष रंजन, जेई पवन दास, प्रधान सहायक अशोक कुमार दास, प्रीतम कुमार, गौतम कुमार, निलेश कुमार, सनी कुमार, सुभाष कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी